धार्मिक नारा लगा रही बुर्खाधारी महिला को पुलिस ने आखिर क्यों गोली से उड़ाया ??

Threatening to blow Burqa clad woman shot down

खुद को बम से उड़ाने की दे रही थी धमकी, लोगों पर खतरा भांप कर पुलिस ने गोली मारी।

nbc digital, videsh seva

अल्लाह हू अकबर का नारा लगा रही महिला को फ्रांस पुलिस ने तब समर्पण करने को कहा। जब उसने खुद को भीड़भाड़ वाले इलाके में खुद को आत्मघाती बताकर उड़ा लेने का दावा किया।

हुआ यूं कि मध्य पेरिस में आरईआर सी लाइन पर 13वें जिले में बिब्लियोथेक फ्रांकोइस मिटर्रैंड स्टॉप पर मंगलवार सुबह 8:30 और 9:30 बजे एक महिला खड़ी होकर राहगीरों को कथित तौर पर धमकी दे रही थी। महिला की धमकी के बाद यात्रियों में किसी ने पुलिस को चुपके से फोन कर महिला के इरादों के बारे में जानकारी दी थी।

महिला की कथित धमकी की यह घटना इसरायल-हमास युद्ध के कारण फ्रांस में बढ़े तनाव के बीच हुई है। इस महीने की शुरुआत में उत्तरी फ़्रांस के एक स्कूल में एक हमलावर ने कथित तौर पर अल्लाहु अकबर चिल्लाकर एक शिक्षक की हत्या कर दी थी। इस वारदात में दो अन्य घायल भी हो गए थे। इस हमले के जवाब में फ्रांस ने अपनी आतंकवाद विरोधी सिक्योरिटी अलर्ट को हाई लेवल पर बढ़ा दिया है।

कथित तौर पर बुर्का पहने महिला ने एक्सप्लोसिव डिवाइस से विस्फोट करने की धमकी दी। लेकिन जब पुलिस ने आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया तो गोली मार दी। कथित तौर पर महिला अल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए सुनी गई। गोली महिला के पेट में लगी है। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। पेरिस प्रोजिक्यूशन ऑफिस ने कहा कि महिला ने खुद को उड़ा देने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने एक गोली चलाई। स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

Shaurya ,nbc digital

Related Articles

Back to top button