मशहूर गायक प्रमोद प्रेमी यादव का ये नया भोजपुरी सांग हुआ रिलीज, 24 घंटों में 20 लाख से पार हुए व्यूज

भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने मशहूर गायक में से एक प्रमोद प्रेमी यादव का नया भोजपुरी सांग घुंघटा उठाई ला रिलीज हो चुका है। ये सांग रिलीज होने के साथ ही बहुत वायरल भी हो रहा है। लोग उनके इस सांग को बहुत पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि 24 घंटे पहले रिलीज हुए इस सांग पर 20 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक सैड सॉन्ग है। सांग सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में बताया गया है कि प्रेमी यादव की शादी होती है तथा शादी की पहली ही रात उनकी बीवी उन्हें कहती है कि उसके मन में कोई और है। सांग को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। वही आए दिन भोजपुरी फिल्म जगत में कोई न कोई गाना सुर्ख़ियों में बना ही रहत है।

इससे पूर्व प्रमोद प्रेमी का सांग सईया सुतिह आंगनवा यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस सांग ने भी सोशल मीडिया पर बहुत तहलका मचाया था। प्रमोद प्रेमी ने बहुत रोमांटिक गाने दिए हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा की बहुत अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इसके अतिरिक्त हाल ही में एक नया भोजपुरी सांग मिल गईल पियवा पियक्कड़ रिलीज हुआ था। इस सांग को भी प्रशंसकों ने बहुत प्यार दिया था।

Related Articles

Back to top button