धर्म Archives - News Zone https://newszonelive.com/category/devotional/ Hindi News & Views Mon, 20 Apr 2026 14:58:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.5 https://newszonelive.com/wp-content/uploads/2026/04/cropped-NewsZoneLive-ico-32x32.png धर्म Archives - News Zone https://newszonelive.com/category/devotional/ 32 32 भगवान परशुराम हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाते है : सुनील मिश्रा https://newszonelive.com/lord-parashuram-teaches-us-to-fight-against-injustice-sunil-mishra/ Mon, 20 Apr 2026 11:44:39 +0000 https://newszonelive.com/?p=2939 गवर्निंग काउंसिल कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के सदस्य एवं छात्र-संघ, डी.ए.वी. महाविद्यालय, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम बुद्धेश्वर महादेव मंदिर लखनऊ में उमापति महादेव के दर्शन कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। उसके बाद हरदोई में कार्यक्रम के दौरान पारुल दीक्षित के कार्यालय …

The post भगवान परशुराम हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाते है : सुनील मिश्रा appeared first on News Zone.

]]>

गवर्निंग काउंसिल कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के सदस्य एवं छात्र-संघ, डी.ए.वी. महाविद्यालय, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम बुद्धेश्वर महादेव मंदिर लखनऊ में उमापति महादेव के दर्शन कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।

उसके बाद हरदोई में कार्यक्रम के दौरान पारुल दीक्षित के कार्यालय पहुंच कर भगवान परशुराम की जयंती की शुभकामनाएं दी साथ ही भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट करते हुए भगवान परशुराम के जीवन, उनके पराक्रम, तपस्या, त्याग और धर्म रक्षा के आदर्शों का गुणगान किया गया।

सुनील मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि न्याय, संयम और संस्कारों के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने हरदोई के युवाओं से भारतीय संस्कृति को अपनाने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रण किया

कार्यक्रम के दौरान बावन चुंगी हरदोई में नृपेंद्र बाजपेई के घर जाकर अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की बधाई देते हुए भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की और कृष्णदत्त शुक्ला अध्यक्ष बार एसोसिएशन हरदोई से मुलाकात की। साथ ही संडीला पहुंचे और क्षेत्र का भ्रमण किया।

The post भगवान परशुराम हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाते है : सुनील मिश्रा appeared first on News Zone.

]]>
भारतीय पति सचिन से हुई सीमा हैदर को पहली संतान, बधाई और जश्न का दौर। https://newszonelive.com/sachin-and-his-pakistani-wife-seema-are-blessed-with-a-baby-girl/ Tue, 18 Mar 2025 05:02:13 +0000 https://newszonelive.com/?p=2890 पाकिस्तान से अपने प्यार से मिलने भारत आई सीमा हैदर और उनकी शादी के बारे में सभी जानते हैं। सोशल मीडिया पर छा जाने वाली प्रेम कहानी के बाद अब दोनों किसी परिचय के मोहताज नही हैं। सचिन मीणा और सीमा हैदर के घर हाल ही में एक बच्ची का जन्म हुआ है, जिससे उनके …

The post भारतीय पति सचिन से हुई सीमा हैदर को पहली संतान, बधाई और जश्न का दौर। appeared first on News Zone.

]]>

पाकिस्तान से अपने प्यार से मिलने भारत आई सीमा हैदर और उनकी शादी के बारे में सभी जानते हैं। सोशल मीडिया पर छा जाने वाली प्रेम कहानी के बाद अब दोनों किसी परिचय के मोहताज नही हैं।

सचिन मीणा और सीमा हैदर के घर हाल ही में एक बच्ची का जन्म हुआ है, जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीमा हैदर, जो पाकिस्तान से भारत आई थीं, और सचिन मीणा की प्रेम कहानी पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। अब उनके जीवन में यह नया अध्याय जुड़ने से उनकी कहानी और भी खास बन गई है।

बच्ची के जन्म के बाद, सचिन और सीमा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और अपने फॉलोअर्स के साथ इस खास पल को साझा किया। परिवार और दोस्तों ने भी इस मौके पर उन्हें बधाई दी। सीमा ने अपनी बच्ची के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हमारी जिंदगी में यह सबसे खूबसूरत तोहफा है।”

यह खबर न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी एक खुशी का मौका है। इस नए सदस्य के आगमन से उनका परिवार और भी मजबूत और खुशहाल हो गया है।

The post भारतीय पति सचिन से हुई सीमा हैदर को पहली संतान, बधाई और जश्न का दौर। appeared first on News Zone.

]]>
महिलाओं के प्रति अश्लील टिप्पणी मामले में युवक गिरफ्तार https://newszonelive.com/man-arrested-for-making-lewd-remarks-against-women/ Sat, 22 Jan 2022 07:28:44 +0000 https://newszonelive.com/?p=1671 दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से की गिरफ्तारी नयी दिल्ली, 22 जनवरी दिल्ली पुलिस ने क्लबहाउस ऐप पर चैट के सिलसिले में 18 साल के एक युवक को लखनऊ से गिरफ्तार किया जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गई थीं। पुलिस ने कहा कि एक टीम लखनऊ भेजी गई और राहुल कपूर को …

The post महिलाओं के प्रति अश्लील टिप्पणी मामले में युवक गिरफ्तार appeared first on News Zone.

]]>
दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से की गिरफ्तारी

नयी दिल्ली, 22 जनवरी दिल्ली पुलिस ने क्लबहाउस ऐप पर चैट के सिलसिले में 18 साल के एक युवक को लखनऊ से गिरफ्तार किया जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गई थीं।

पुलिस ने कहा कि एक टीम लखनऊ भेजी गई और राहुल कपूर को गिरफ्तार किया गया जिसने ऐप पर खुद को यूजर आईडी ‘बिस्मिल्ला’ के नाम से पंजीकृत कराया था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि कपूर ने दावा किया कि उसने खुद की पहचान ‘सलोस’ के नाम पर करने वाले एक व्यक्ति के निर्देश पर क्लबहाउस पर ऑडियो चैट रूम बनाया था।

अधिकारी ने कहा कि कपूर ने टीम को यह भी बताया कि उसने चैट रूम के संचालन की जिम्मेदारी ‘सलोस’ को सौंपी थी।

पुलिस ने बताया कि युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया और वह शाम तक दिल्ली पुलिस की पूछताछ में शामिल होगा।

इस संबंध में अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है।

The post महिलाओं के प्रति अश्लील टिप्पणी मामले में युवक गिरफ्तार appeared first on News Zone.

]]>
47 देशों के साढ़े छह करोड़ भक्तों ने हर महीने सोशल मीडिया पर बाबा सोमनाथ के किये दर्शन https://newszonelive.com/more-than-6-5-cr-people-take-darshan-of-someshvar-mahadev/ Sat, 24 Jul 2021 17:48:23 +0000 https://newszonelive.com/?p=1572 प्रभास पाटण. देश के द्वादश में से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में विश्व के 47 देशों के साढ़े छह करोड़ भक्तों ने हर महीने सोशल मीडिया पर दर्शन किए। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में प्रभास पाटण-सोमनाथ स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन विश्व के 47 से अधिक देशों के भक्त घर बैठे …

The post 47 देशों के साढ़े छह करोड़ भक्तों ने हर महीने सोशल मीडिया पर बाबा सोमनाथ के किये दर्शन appeared first on News Zone.

]]>

प्रभास पाटण. देश के द्वादश में से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में विश्व के 47 देशों के साढ़े छह करोड़ भक्तों ने हर महीने सोशल मीडिया पर दर्शन किए। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में प्रभास पाटण-सोमनाथ स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन विश्व के 47 से अधिक देशों के भक्त घर बैठे सोशल मीडिया पर करते हैं।
सोमनाथ मंदिर में सोशल मीडिया के जरिए हर महीने दर्शन करने वाले साढ़े छह करोड़ भक्तों की संख्या को वल्र्ड रेकार्ड में स्थान दिलाने के प्रयास शुरू किए गए हैं। सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी सचिव प्रवीण के. लहेरी ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार महीने में 1 से 21 जुलाई तक सोमनाथ महादेव मंदिर में 2 लाख 41 हजार 935 भक्तों ने प्रत्यक्ष दर्शन किए हैं।
पिछली 17 जुलाई से दर्शन के समय में वृद्धि व कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप आरती के दर्शन में भक्तों को प्रवेश की शुरुआत की गई है। उसके बाद से भक्तों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। इस महीने के अंत तक मंदिर में दर्शन के लिए करीब साढ़े तीन लाख से अधिक भक्तों के आगमन की उम्मीद है।

गायों की संख्या 20 से हुई 116, देशी पद्धति से घी बनाना शुरू

ट्रस्ट की गौशाला में गायों की संख्या 20 से बढक़र 116 हो गई है। गाय के दैनिक 250 लीटर से अधिक दूध के उत्पादन के साथ देशी पद्धति से घी बनाने की शुरुआत भी की गई है।

मंदिर विकास की 16 परियोजनाओं के अध्ययन, रिपोर्ट तैयार करने को केंद्र की टीम ने किया दौरा

भारत सरकार की प्रासाद योजना के तहत आइकोनिक विकास परियोजना के अंतर्र्गत सूचित 16 परियोजनाओं के अध्ययन व विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने केे लिए केंद्र सरकार की टीम ने पिछले दिनों सोमनाथ का दौरा किया। भारत सरकार को पेश करने के लिए टीम के सदस्यों ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।

तीन कार्यों के लोकार्पण के लिए मांगा समय

सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से समुद्र दर्शन मार्ग (प्रोमेनेटेड), अहिल्यादेवी के नवीनीकृत मंदिर, मंदिर शिल्प स्थापत्य की पहचान दिखाने वाले संग्रहालय-म्यूजियम के लोकार्पण के समय देने व प्रत्यक्ष तौर पर संभव नहीं होने पर वर्चुअल लोकार्पण के लिए समय देने के लिए सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं ट्रस्टी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछले दिनों नई दिल्ली में मुलाकात की थी।

– प्रवीण के. लहेरी, ट्रस्टी सचिव, सोमनाथ ट्रस्ट।

The post 47 देशों के साढ़े छह करोड़ भक्तों ने हर महीने सोशल मीडिया पर बाबा सोमनाथ के किये दर्शन appeared first on News Zone.

]]>
जानिए कब है अपरा एकादशी और शुभ मुहूर्त https://newszonelive.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%ac-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0/ Wed, 02 Jun 2021 08:10:39 +0000 http://newszonelive.com/?p=1329 हिंदी धर्म में एकादशी का दिन बेहद अहम होता है। इस दिन श्रद्धालु प्रभु श्री विष्णु की आराधना करते हैं। एकादशी प्रत्येक माह में दो बार आती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, ज्येष्ठ महीने की एकादशी तिथि को अपरा एवं अंचला एकादशी कहा जाता है। इस दिन उपवास करने से सभी समस्यां दूर हो जाती …

The post जानिए कब है अपरा एकादशी और शुभ मुहूर्त appeared first on News Zone.

]]>
हिंदी धर्म में एकादशी का दिन बेहद अहम होता है। इस दिन श्रद्धालु प्रभु श्री विष्णु की आराधना करते हैं। एकादशी प्रत्येक माह में दो बार आती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, ज्येष्ठ महीने की एकादशी तिथि को अपरा एवं अंचला एकादशी कहा जाता है। इस दिन उपवास करने से सभी समस्यां दूर हो जाती हैं। इस व्रत को द्वादशी के दिन खोला जाता है। इस बार अपरा एकादशी 6 जून 2021 को पड़ रही है। एकादशी के दिन कुछ व्यक्ति व्रत करते हैं। इस दिन चावल नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं अपरा एकादशी से संबंधित जानकारी…

एकादशी शुभ मुहूर्त:-
एकादशी तिथि का शुभारंभ- 05 जून 2021 को प्रातः 4 बजकर 07 मिनट से
एकादशी तिथि की समाप्ति- 06 जून 2021 तो प्रातः 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
व्रत के पारण का मुहूर्त- 07 जून 2021 को प्रातः 05 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

पूजा विधि:-
इस दिन प्रथा उठकर स्नान के पश्चात् प्रभु श्री विष्णु को याद करते हुए व्रत का संकल्प लें तथा आराधना करें। इस दिन फलाहार करें तथा अनाज नहीं खाना है। एकादशी के दिन शाम के वक़्त में विधिवत से प्रभु श्री विष्णु की पूजा करें तथा विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। अगले दिन व्रत का पारण करने के पश्चात् ब्रह्माणों को खाना खिलाएं और दान दक्षिणा दें।

अपरा एकादशी का महत्व:-
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, अपरा एकादशी के दिन पूजा-पाठ करने से सभी पापों से चुटकाराम मिल जाता है। इसके अतिरिक्त इस दिन दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है। पद्मपुराण के मुताबिक, इस दिन पूजा करने से आर्थिक दिक्कतों से निजात मिलता है, जिसके कारण मनुष्य को धन लाभ की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस जन्म में पूजा पाठ करने से अगले जन्म में धनवान होते है।

The post जानिए कब है अपरा एकादशी और शुभ मुहूर्त appeared first on News Zone.

]]>