News Zone Live, Author at News Zone https://newszonelive.com/author/newszone/ Hindi News & Views Tue, 19 May 2026 15:19:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.5 https://newszonelive.com/wp-content/uploads/2026/04/cropped-NewsZoneLive-ico-32x32.png News Zone Live, Author at News Zone https://newszonelive.com/author/newszone/ 32 32 महिला आई टी आई चारबाग में बड़े मंगल पर की गई पूजा https://newszonelive.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac/ Tue, 19 May 2026 15:11:50 +0000 https://newszonelive.com/?p=2948 अर्चना अजय शर्मा ब्यूरो लखनऊ – आज महिला आई टी आई चारबाग में ज्येष्ठ अधिमास के प्रथम बड़े मंगल की पूजा रखी गई। इस अवसर पर आईoटीoआईo चारबाग/महिला आईoटीoआईo चारबाग के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह चौहान और विभा शर्मा (कार्यदेशक)द्वारा पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद (एडिशनल डायरेक्टर), मनपाल सिंह(ए0डी0) एवं पूनम …

The post महिला आई टी आई चारबाग में बड़े मंगल पर की गई पूजा appeared first on News Zone.

]]>
अर्चना अजय शर्मा ब्यूरो लखनऊ –

आज महिला आई टी आई चारबाग में ज्येष्ठ अधिमास के प्रथम बड़े मंगल की पूजा रखी गई। इस अवसर पर आईoटीoआईo चारबाग/महिला आईoटीoआईo चारबाग के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह चौहान और विभा शर्मा (कार्यदेशक)द्वारा पूजा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद (एडिशनल डायरेक्टर), मनपाल सिंह(ए0डी0) एवं पूनम पाठक (सहायक निदेशक) मौजूद रहे। सभी मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

सभी ने सर्वप्रथम पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर महिला आईoटीoआईo चारबाग के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिसमें अर्चना मिश्रा, प्रियंका, फरहाना परवीन, पवन कुमार यादव, पुनीत पांडे एवं अन्य अनुदेशक मौजूद रहे ।

The post महिला आई टी आई चारबाग में बड़े मंगल पर की गई पूजा appeared first on News Zone.

]]>
भगवान परशुराम हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाते है : सुनील मिश्रा https://newszonelive.com/lord-parashuram-teaches-us-to-fight-against-injustice-sunil-mishra/ Mon, 20 Apr 2026 11:44:39 +0000 https://newszonelive.com/?p=2939 गवर्निंग काउंसिल कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के सदस्य एवं छात्र-संघ, डी.ए.वी. महाविद्यालय, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम बुद्धेश्वर महादेव मंदिर लखनऊ में उमापति महादेव के दर्शन कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। उसके बाद हरदोई में कार्यक्रम के दौरान पारुल दीक्षित के कार्यालय …

The post भगवान परशुराम हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाते है : सुनील मिश्रा appeared first on News Zone.

]]>

गवर्निंग काउंसिल कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के सदस्य एवं छात्र-संघ, डी.ए.वी. महाविद्यालय, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम बुद्धेश्वर महादेव मंदिर लखनऊ में उमापति महादेव के दर्शन कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।

उसके बाद हरदोई में कार्यक्रम के दौरान पारुल दीक्षित के कार्यालय पहुंच कर भगवान परशुराम की जयंती की शुभकामनाएं दी साथ ही भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट करते हुए भगवान परशुराम के जीवन, उनके पराक्रम, तपस्या, त्याग और धर्म रक्षा के आदर्शों का गुणगान किया गया।

सुनील मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि न्याय, संयम और संस्कारों के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने हरदोई के युवाओं से भारतीय संस्कृति को अपनाने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रण किया

कार्यक्रम के दौरान बावन चुंगी हरदोई में नृपेंद्र बाजपेई के घर जाकर अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की बधाई देते हुए भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की और कृष्णदत्त शुक्ला अध्यक्ष बार एसोसिएशन हरदोई से मुलाकात की। साथ ही संडीला पहुंचे और क्षेत्र का भ्रमण किया।

The post भगवान परशुराम हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाते है : सुनील मिश्रा appeared first on News Zone.

]]>
ठाकुरगंज में गूंजा श्री राम नाम, 7 दिवसीय राम कथा का आयोजन https://newszonelive.com/%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%82%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0/ Mon, 13 Apr 2026 11:43:02 +0000 https://newszonelive.com/?p=2936 लखनऊ के ठाकुरगंज के मिश्रा निवास, महात्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास कल्याणपूरी ठाकुर गंज में भव्य सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक डॉ राम गोपाल मिश्रा श्री रामकथा का अमृतपान करा रहे हैं। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होता है, जिसके यजमान उमापति महादेव जी हैं और संरक्षक …

The post ठाकुरगंज में गूंजा श्री राम नाम, 7 दिवसीय राम कथा का आयोजन appeared first on News Zone.

]]>
लखनऊ के ठाकुरगंज के मिश्रा निवास, महात्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास कल्याणपूरी ठाकुर गंज में भव्य सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक डॉ राम गोपाल मिश्रा श्री रामकथा का अमृतपान करा रहे हैं। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होता है, जिसके यजमान उमापति महादेव जी हैं और संरक्षक पवन पुत्र हनुमान जी है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

राम कथा का कार्यक्रम निरंतर 7 दिनों तक चलेगा। जिसमें प्रथम दिवस तुलसी चरित्र, द्वितीय दिवस सती चरित्र, तृतीय दिवस राम जन्म, चतुर्थ दिवस राम विवाह, पंचम दिवस राम वन गमन, षष्ठम दिवस भरत मिलाप, सप्तम दिवस राम राज्याभिषेक, अष्टम दिवस हवन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। कथा वाचक डॉ राम गोपाल ने कहा कि यह कथा जीवन को दिव्यता से जोड़ श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिकता का बीजारोपण करेगी।

यह कथा त्रेतायुग के नायक भगवान श्री राम के महान गुणों जैसे कि त्याग, साहस व विनम्रता आदि गुणों को सहेजे हुए है। श्री राम को अनुकरणीय पुत्र, पति, भाई, योद्धा व राजा के रूप में भी जाना जाता है। मनुष्य को जीवन की समस्याओं में भी सन्तुलित रहना, सद्मार्ग का त्याग न करना ये आदर्श श्री राम के जीवन चरित्र से स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते हैं, और हर व्यक्ति को भगवान राम जी के चरित्र से सीखने की आवश्यकता है। अनुशासन में रहना चाहिए। कथा के अंत में जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।

The post ठाकुरगंज में गूंजा श्री राम नाम, 7 दिवसीय राम कथा का आयोजन appeared first on News Zone.

]]>
नहीं रही आशा ताई, संगीत की जादूगर ,सुर-साम्राज्ञी के जीवन के अनसुने पहलू https://newszonelive.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c/ Sun, 12 Apr 2026 09:40:04 +0000 https://newszonelive.com/?p=2922 Screenshot एंटरटेनमेंट डेस्क nbc digital भारतीय संगीत के आकाश का एक चमकता सितारा, आशा भोसले, रविवार, 12 अप्रैल 2026 को हमसे विदा हो गया. उनके निधन से पूरा देश शोक में है. सात दशकों तक अपनी आवाज के जादू से मनोरंजन जगत पर राज करने वाली ‘आशा ताई’ के जीवन में केवल संगीत ही नहीं, …

The post नहीं रही आशा ताई, संगीत की जादूगर ,सुर-साम्राज्ञी के जीवन के अनसुने पहलू appeared first on News Zone.

]]>
Screenshot


एंटरटेनमेंट डेस्क nbc digital

भारतीय संगीत के आकाश का एक चमकता सितारा, आशा भोसले, रविवार, 12 अप्रैल 2026 को हमसे विदा हो गया. उनके निधन से पूरा देश शोक में है. सात दशकों तक अपनी आवाज के जादू से मनोरंजन जगत पर राज करने वाली ‘आशा ताई’ के जीवन में केवल संगीत ही नहीं, बल्कि प्रतियोगिता और संघर्ष की भी अनगिनत कहानियां छिपी हैं. 

संगीत के अलावा आशा ताई के अनकहे पहलू

आशा भोसले की पहचान केवल एक पार्श्व गायिका के रूप में नहीं, बल्कि एक बहुमुखी प्रतिभा के रूप में रही है। उनके जीवन के कुछ ऐसे पहलू जिन्हें दुनिया हमेशा याद रखेगी:

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स: वर्ष 2011 में, उन्हें संगीत इतिहास में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया.

ग्रेमी नामांकन: वे ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय गायिका थीं. उन्हें उस्ताद अली अकबर खान के साथ उनके एल्बम ‘लिगेसी’ के लिए यह सम्मान मिला था.

भोजन का शौक: आशा जी एक बेहतरीन रसोइया भी थीं। दुनिया भर के कई बड़े शहरों जैसे दुबई, कुवैत और यूके में ‘आशाज’ (Asha’s) नाम से उनकी रेस्टोरेंट चेन है, जहाँ उनके पसंदीदा व्यंजन परोसे जाते हैं।

अभिनय में पदार्पण: 79 वर्ष की आयु में उन्होंने मराठी फिल्म ‘माई’ (2013) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जो उनके साहस और कुछ नया करने की उनकी ललक को दर्शाता है।

बहुभाषी गायन: उन्होंने हिंदी के अलावा 20 से अधिक भाषाओं में लगभग 12,000 से अधिक गाने गाए। यह एक ऐसा आंकड़ा है जिसे भविष्य में दोहरा पाना लगभग असंभव है।

संघर्ष और सफलता की गाथा

आशा भोसले का बचपन कठिनाइयों से भरा था। नौ साल की उम्र में पिता दीनानाथ मंगेशकर के निधन के बाद, परिवार का आर्थिक भार संभालने के लिए उन्होंने और उनकी बहन लता मंगेशकर ने गाना शुरू किया। उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में अपना पहला मराठी गीत ‘चला चला नव बाला’ गाया था। निजी जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी कला के प्रति समर्पित रहीं.

एक ऐसी विरासत जो हमेशा जीवंत रहेगी

आशा भोसले का निधन भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए कालजयी गीत ‘दम मारो दम’, ‘दिल चीज क्या है’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ आने वाली कई पीढ़ियों के दिलों में हमेशा गूंजते रहेंगे। देश उनकी इस समृद्ध संगीत विरासत को हमेशा नमन करता रहेगा.

The post नहीं रही आशा ताई, संगीत की जादूगर ,सुर-साम्राज्ञी के जीवन के अनसुने पहलू appeared first on News Zone.

]]>
पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ हर थाने में चाहिए, वर्दी की लाज बचाने वाली एक ‘रेवती’ https://newszonelive.com/salute-to-hc-revati-for-her-bravedo-and-justice-to-duty/ Sun, 12 Apr 2026 09:05:44 +0000 https://newszonelive.com/?p=2914 NBC digital , Lucknow झकझोर देने वाले पुलिसिया सितम का यह मामला तमिलनाडु के सथानकुलम पुलिस स्टेशन में वर्ष 2020 के कोविड लॉकडाउन के दौरान का है। जहां व्यापारी पी. जयराज (58) और उनके बेटे जे. बेनिक्स (31) की हिरासत में क्रूर यातना देकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मदुरै की पहली अतिरिक्त …

The post पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ हर थाने में चाहिए, वर्दी की लाज बचाने वाली एक ‘रेवती’ appeared first on News Zone.

]]>

NBC digital , Lucknow

झकझोर देने वाले पुलिसिया सितम का यह मामला तमिलनाडु के सथानकुलम पुलिस स्टेशन में वर्ष 2020 के कोविड लॉकडाउन के दौरान का है। जहां व्यापारी पी. जयराज (58) और उनके बेटे जे. बेनिक्स (31) की हिरासत में क्रूर यातना देकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मदुरै की पहली अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने एक दुर्लभ फैसला सुनाया।

19 जून 2020 को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बेनिक्स को सथानकुलम पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया। सूचना पाकर थाने पर पहुंचे बेटे जयराज को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।दोनों पर मोबाइल शॉप खुली रखने का आरोप लगाया गया। हिरासत में दोनों को इतनी क्रूर यातना दी गई कि बेनिक्स की 22 जून को और जयराज की 23 जून को मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों और खून बहने के निशान मिले।

मामले में शुरू में स्थानीय पुलिस और सीबीआई-सीआईडी की हुई जांच बेनतीजा और एकतरफा रही। लेकिन मद्रास हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान के बाद सीबीआई को जांच सौंपी गई। सीबीआई ने 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक की बाद में कोविड से मौत हो चुकी है।

रेवती की साहसिक गवाही निर्णायक साबित हुई

इस फैसले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना हेड कांस्टेबल एस. रेवती की गवाही। उस रात सथानकुलम थाने में ड्यूटी पर तैनात रेवती ने धमकियों, संस्थागत दबाव और सहयोगियों की अवहेलना करते हुए मजिस्ट्रेट एम.एस. भरथिदासन के सामने पूरी घटना का खुलासा किया।

रेवती के अनुसार, वह रात साढ़े आठ बजे करीब पुलिस स्टेशन आई तो एक कमरे से चीखने की आवाजें आ रही थीं। उस समय पुलिसकर्मियों ने पिता-पुत्र को लाठियों और जूतों से बुरी तरह पीटा। प्रताड़ना इतनी वीभत्स थी कि उनके निजी अंगों को भी नहीं बख्शा गया और बूटों से दोनों के प्राइवेट पार्ट पर मारा।

मारपीट के बीच पुलिसकर्मी शराब पीने के लिए रुकते और फिर दोगुने उत्साह से पिता-पुत्र पर हमला करते। इतना ही नहीं गंभीर रूप से घायल पीड़ितों से ही फर्श पर फैला उनका खून साफ करवाया गया।

आगे रेवती ने बताया कि जब जयराज और फेनिक्स अर्ध-बेहोशी की हालत में थे, रेवती ने उन्हें कॉफी देने की कोशिश की, जिसे अन्य पुलिसकर्मियों ने फेंक दिया। उन्हें नग्न कर बांध दिया गया था। रेवती ने न केवल यह भयावह सच मजिस्ट्रेट को बताया, बल्कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान भी की।

रेवती ने अपने सहयोगियों के खिलाफ गवाही देकर न केवल न्याय की जीत सुनिश्चित की, बल्कि पुलिस बल में जवाबदेही की मिसाल भी पेश की। उन्होंने बाद में कहा कि ‘कानून के सामने सब बराबर हैं’ और इसीलिए उन्होंने सच बोलने का फैसला किया, भले ही इसमें अपनी और परिवार की सुरक्षा को खतरा हो। आज पूरे।देश में रेवती के इस साहस की चर्चा है।

The post पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ हर थाने में चाहिए, वर्दी की लाज बचाने वाली एक ‘रेवती’ appeared first on News Zone.

]]>
श्री गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं https://newszonelive.com/%e0%a5%90-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%83/ Fri, 29 Aug 2025 06:55:58 +0000 https://newszonelive.com/?p=2898 The post श्री गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं appeared first on News Zone.

]]>

The post श्री गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं appeared first on News Zone.

]]>
भारतीय पति सचिन से हुई सीमा हैदर को पहली संतान, बधाई और जश्न का दौर। https://newszonelive.com/sachin-and-his-pakistani-wife-seema-are-blessed-with-a-baby-girl/ Tue, 18 Mar 2025 05:02:13 +0000 https://newszonelive.com/?p=2890 पाकिस्तान से अपने प्यार से मिलने भारत आई सीमा हैदर और उनकी शादी के बारे में सभी जानते हैं। सोशल मीडिया पर छा जाने वाली प्रेम कहानी के बाद अब दोनों किसी परिचय के मोहताज नही हैं। सचिन मीणा और सीमा हैदर के घर हाल ही में एक बच्ची का जन्म हुआ है, जिससे उनके …

The post भारतीय पति सचिन से हुई सीमा हैदर को पहली संतान, बधाई और जश्न का दौर। appeared first on News Zone.

]]>

पाकिस्तान से अपने प्यार से मिलने भारत आई सीमा हैदर और उनकी शादी के बारे में सभी जानते हैं। सोशल मीडिया पर छा जाने वाली प्रेम कहानी के बाद अब दोनों किसी परिचय के मोहताज नही हैं।

सचिन मीणा और सीमा हैदर के घर हाल ही में एक बच्ची का जन्म हुआ है, जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीमा हैदर, जो पाकिस्तान से भारत आई थीं, और सचिन मीणा की प्रेम कहानी पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। अब उनके जीवन में यह नया अध्याय जुड़ने से उनकी कहानी और भी खास बन गई है।

बच्ची के जन्म के बाद, सचिन और सीमा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और अपने फॉलोअर्स के साथ इस खास पल को साझा किया। परिवार और दोस्तों ने भी इस मौके पर उन्हें बधाई दी। सीमा ने अपनी बच्ची के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हमारी जिंदगी में यह सबसे खूबसूरत तोहफा है।”

यह खबर न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी एक खुशी का मौका है। इस नए सदस्य के आगमन से उनका परिवार और भी मजबूत और खुशहाल हो गया है।

The post भारतीय पति सचिन से हुई सीमा हैदर को पहली संतान, बधाई और जश्न का दौर। appeared first on News Zone.

]]>
लखनऊ LDA की सौगात , 40 वर्षों बाद इस इलाके में 6000 एकड़ की नई टाउनशिप. https://newszonelive.com/lda-lucknow-introduces-new-township-of-6k-acre-in-bkt-area/ Tue, 18 Mar 2025 03:58:50 +0000 https://newszonelive.com/?p=2877 Nbc, Lucknow लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) सीतापुर रोड पर बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में 6000 एकड़ में एक बड़ी टाउनशिप विकसित करने जा रहा है. उत्तर प्रदेश के लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सीतापुर रोड पर बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में 6000 एकड़ में नई टाउनशिप बसाने की योजना बनाई है. इसके लिए …

The post लखनऊ LDA की सौगात , 40 वर्षों बाद इस इलाके में 6000 एकड़ की नई टाउनशिप. appeared first on News Zone.

]]>
Nbc, Lucknow

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) सीतापुर रोड पर बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में 6000 एकड़ में एक बड़ी टाउनशिप विकसित करने जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सीतापुर रोड पर बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में 6000 एकड़ में नई टाउनशिप बसाने की योजना बनाई है. इसके लिए जमीन का सर्वे शुरू कर दिया गया है. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए पांच वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित की है.

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक कमेटी गठित की गई है. यह परियोजना लखनऊ के विकास में अहम भूमिका निभाएगी. सचिव विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी ने काम शुरू कर दिया है।जबकि मुख्य नगर नियोजक कौशवेन्द्र गौतम, प्रभारी अधिकारी अर्जन तथा जोन पांच के अधिशासी अभियन्ता इसके सदस्य बनाए गए हैं। चकबंदी अधिकारी अर्जन को संयोजक बनाया गया है। कमेटी को शीघ्र जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

एलडीए ने इस योजना के लिए बीकेटी क्षेत्र के 14 गांवों की जमीन चिन्हित कर ली है. इनमें भौली, बौरुमाऊ, धतिंगरा, गोपरामऊ, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, कोडरी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, सैदापुर और पल्हरी शामिल हैं. यानी इन गांवों की जमीन को योजना के लिए चुना गया है.

इससे पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) गोमती नगर विस्तार इलाके में सरसावा गांव में 2000 फ्लैट बनाने की योजना लाया था. इस योजना के तहत इलाके में आशियाना बनाने का एक अच्छा मौका दिया था. नई योजना में एलडीए ने खुद फ्लैट नहीं बनाए बल्कि निजी बिल्डर और कंपनियों को जमीन दी थी .

इस नई योजना से लखनऊ के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से लैस रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट मिल सकेंगे, जिससे शहर का सुनियोजित विस्तार तेजी से हो सकेगा।

newszone, lko

The post लखनऊ LDA की सौगात , 40 वर्षों बाद इस इलाके में 6000 एकड़ की नई टाउनशिप. appeared first on News Zone.

]]>
IND vs ZIM: जायसवाल ने रचा नया इतिहास,पहली गेंद पर ही 13 रन बनाकर तोड़ा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड https://newszonelive.com/india-sets-new-world-record-set-for-max-run-on-ist-ball-of-t20/ Sun, 14 Jul 2024 14:42:10 +0000 https://newszonelive.com/?p=2866 newszone स्पोर्ट्स डेस्क 14जुलाई 1940ist भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे 5वें मुकाबले के पहली ही गेंद पर 13 रन बना दिए. इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. अब टी-20 इंटरनेशनल पारी की पहली गेंद पर सबसे अधिक (13) रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम …

The post IND vs ZIM: जायसवाल ने रचा नया इतिहास,पहली गेंद पर ही 13 रन बनाकर तोड़ा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड appeared first on News Zone.

]]>
newszone स्पोर्ट्स डेस्क 14जुलाई 1940ist

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे 5वें मुकाबले के पहली ही गेंद पर 13 रन बना दिए. इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. अब टी-20 इंटरनेशनल पारी की पहली गेंद पर सबसे अधिक (13) रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गया है.

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ओपनिंग करने के लिए आए. वहीं जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा गेंद लेकर पहला ओवर फेंकने के लिए आए और यशस्वी स्ट्राइकिंग एंड पर थे. रजा की पहली गेंद फुलटॉस रही, जिसे यशस्वी ने बल्ला घुमाकर 6 रन के लिए बाउंड्री पार भेज दिया. मगर, अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया. नतीजन, 0 गेंद पर भारत का स्कोर 7 रन हो गया.

फिर फ्री हिट पर जायसवाल ने शानदार छक्का जड़ दिया. इस तरह भारत का स्कोर 1 बॉल पर 13 रनों का हो गया था, लेकिन फिर सिकंदर रजा ने वापसी की और दूसरी और तीसरी बॉल डॉट रही और चौथी गेंद पर यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे. पहले ओवर में भारत का स्कोर 15/1 का रहा.

यहां देखें T20I पारी की पहली गेंद पर बनाए सर्वाधिक रन…

13 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, आज

10 – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 2022

9 – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, 2023

9 – नेपाल बनाम भूटान, 2019

8 – केन्या बनाम युगांडा, 2019

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इसका पहला मैच जिम्बाब्वे ने जीता था, लेकिन फिर टीम इंडिया ने मजबूत वापसी की और बैक टू बैक सभी 4 मैच जीत लिए हैं।. और सीरीज़ अपने नाम कर ली है।

The post IND vs ZIM: जायसवाल ने रचा नया इतिहास,पहली गेंद पर ही 13 रन बनाकर तोड़ा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड appeared first on News Zone.

]]>
हमारी जनसंख्या 2060 के दशक की शुरुआत में 1.7 अरब तक पहुंच जाएगी : United Nations ने किया आगाह https://newszonelive.com/india-is-set-to-become-1-7-b-country-soon/ Fri, 12 Jul 2024 16:56:49 +0000 https://newszonelive.com/?p=2863 World Population Day ,विश्व जनसंख्या दिवस या अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक जनसंख्या मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को परिवार नियोजन, लैंगिक समानता और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करना है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 2024 में 1.45 …

The post हमारी जनसंख्या 2060 के दशक की शुरुआत में 1.7 अरब तक पहुंच जाएगी : United Nations ने किया आगाह appeared first on News Zone.

]]>

World Population Day ,विश्व जनसंख्या दिवस या अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक जनसंख्या मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को परिवार नियोजन, लैंगिक समानता और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करना है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 2024 में 1.45 अरब तक पहुंच सकती है। वहीं, 2054 में यह बढ़कर 1.69 अरब तक पहुंच जाएगी। इसके अनुसार यह भी अनुमान है कि सदी के अंत तक 2100 में भारत की आबादी घटकर 1.5 अरब हो जाएगी, लेकिन इसके बावजूद यह दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत की जनसंख्या 2060 के दशक की शुरुआत में लगभग 1.7 अरब तक पहुंच जाने का अनुमान है और इसके बाद इसमें 12 प्रतिशत की कमी आएगी, लेकिन इसके बावजूद यह पूरी शताब्दी के दौरान विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। बृहस्पतिवार को यहां जारी ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2024’ रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 50-60 वर्षों के दौरान दुनिया की जनसंख्या में वृद्धि जारी रहने का अनुमान है और 2024 में यह 8.2 अरब तक पहुंच जाएगी, जबकि 2080 के दशक के मध्य तक लगभग दुनिया की आबादी लगभग 10.3 अरब हो जाएगी।

भारत की जनसंख्या के अनुमान पर पीटीआई- द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र डीईएसए के जनसंख्या प्रभाग की वरिष्ठ अधिकारी क्लेयर मेनोजी ने कहा, भारत वर्तमान में जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश है और पूरी शताब्दी में इसके शीर्ष पर ही बने रहने का अनुमान है।

हालांकि, चरम स्थिति पर पहुंचने के बाद वैश्विक जनसंख्या में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है और यह सदी के अंत तक घटकर 10.2 अरब रह जाएगी। भारत पिछले साल चीन को पीछे छोड़कर विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया था और 2100 तक यह उसी स्थान पर बना रहेगा। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (डीईएसए) के जनसंख्या प्रभाग द्वारा प्रकाशित संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है, इस शताब्दी में भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बने रहने की संभावना है, हालांकि 2060 के दशक की शुरुआत में इसकी आबादी लगभग 1.7 अरब तक पहुंचने के बाद इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट आने का भी अनुमान है।’’

The post हमारी जनसंख्या 2060 के दशक की शुरुआत में 1.7 अरब तक पहुंच जाएगी : United Nations ने किया आगाह appeared first on News Zone.

]]>