
गवर्निंग काउंसिल कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के सदस्य एवं छात्र-संघ, डी.ए.वी. महाविद्यालय, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम बुद्धेश्वर महादेव मंदिर लखनऊ में उमापति महादेव के दर्शन कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।
उसके बाद हरदोई में कार्यक्रम के दौरान पारुल दीक्षित के कार्यालय पहुंच कर भगवान परशुराम की जयंती की शुभकामनाएं दी साथ ही भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट करते हुए भगवान परशुराम के जीवन, उनके पराक्रम, तपस्या, त्याग और धर्म रक्षा के आदर्शों का गुणगान किया गया।
सुनील मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि न्याय, संयम और संस्कारों के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने हरदोई के युवाओं से भारतीय संस्कृति को अपनाने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रण किया
कार्यक्रम के दौरान बावन चुंगी हरदोई में नृपेंद्र बाजपेई के घर जाकर अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की बधाई देते हुए भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की और कृष्णदत्त शुक्ला अध्यक्ष बार एसोसिएशन हरदोई से मुलाकात की। साथ ही संडीला पहुंचे और क्षेत्र का भ्रमण किया।



