ठाकुरगंज में गूंजा श्री राम नाम, 7 दिवसीय राम कथा का आयोजन

लखनऊ के ठाकुरगंज के मिश्रा निवास, महात्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास कल्याणपूरी ठाकुर गंज में भव्य सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक डॉ राम गोपाल मिश्रा श्री रामकथा का अमृतपान करा रहे हैं। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होता है, जिसके यजमान उमापति महादेव जी हैं और संरक्षक पवन पुत्र हनुमान जी है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

राम कथा का कार्यक्रम निरंतर 7 दिनों तक चलेगा। जिसमें प्रथम दिवस तुलसी चरित्र, द्वितीय दिवस सती चरित्र, तृतीय दिवस राम जन्म, चतुर्थ दिवस राम विवाह, पंचम दिवस राम वन गमन, षष्ठम दिवस भरत मिलाप, सप्तम दिवस राम राज्याभिषेक, अष्टम दिवस हवन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। कथा वाचक डॉ राम गोपाल ने कहा कि यह कथा जीवन को दिव्यता से जोड़ श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिकता का बीजारोपण करेगी।

यह कथा त्रेतायुग के नायक भगवान श्री राम के महान गुणों जैसे कि त्याग, साहस व विनम्रता आदि गुणों को सहेजे हुए है। श्री राम को अनुकरणीय पुत्र, पति, भाई, योद्धा व राजा के रूप में भी जाना जाता है। मनुष्य को जीवन की समस्याओं में भी सन्तुलित रहना, सद्मार्ग का त्याग न करना ये आदर्श श्री राम के जीवन चरित्र से स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते हैं, और हर व्यक्ति को भगवान राम जी के चरित्र से सीखने की आवश्यकता है। अनुशासन में रहना चाहिए। कथा के अंत में जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।

Related Articles

Back to top button