Trending

नोबेल विजेताओं की नई खोज से किसी भी दर्द का अब होगा इलाज

पेन मैनेजमेंट तकनीक अब होगी आसान,बॉडी सेंसर करेगा मदद

‘पेन मैनेजमेंट’ चिकित्सा में मिलेगी इस खोज से सहायता

नोबेल पुरस्कार 2021 की घोषणा हो चुकी है, सोमवार 04 अक्टूबर को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल के लिए दो साझा विजेताओं- डेविड जूलियस और आर्डेन पैटामूटियम के नामों की घोषणा की गई। इन दोनों रिसर्चरों को शरीर में तापमान, दबाव और दर्द देने वाले रिसेप्टरों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिका के हैं। इन दोनों वैज्ञानिकों की अभूतपूर्व खोजों ने हमें यह समझने की अनुमति दी है कि कैसे गर्मी, ठंड और यांत्रिक बल तंत्रिका आवेगों को शुरू कर सकते हैं, जो हमें अपने आस-पास की दुनिया को समझने और अनुकूलित करने की अनुमति देते हैं।

अमेरिका के नागरिक हैं दोनों वैज्ञानिक

बताना चाहेंगे कि डेविड जूलियन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में प्रोफेसर हैं, वहीं आर्डेन पैटामूटियम अर्मेनियाई मूल के अमेरिकी नागरिक हैं और ला जोला के स्क्रिप्स नामक संस्थान में वैज्ञानिक हैं। जूलियन और पैटापूटियन की रिसर्च तापमान, दर्द और दबाव पर आधारित है। इस ज्ञान का उपयोग पुराने दर्द सहित रोग स्थितियों की एक विस्तृत श्रृंखला (आर्थराइटिस या किसी लंबी बीमारी में मिलने वाले दर्द) के उपचार को विकसित करने के लिए किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते वर्ष यह पुरस्कार हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए तीन वायरोलॉजिस्टों को दिया गया था। नोबेल सीजन 2021 में आगामी मंगलवार को भौतिकी के क्षेत्र में पुरस्कार, जबकि बुधवार को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र और शुक्रवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुरस्कार की घोषणा होगी।

Related Articles

Back to top button