अर्चना अजय शर्मा ब्यूरो लखनऊ –

आज महिला आई टी आई चारबाग में ज्येष्ठ अधिमास के प्रथम बड़े मंगल की पूजा रखी गई। इस अवसर पर आईoटीoआईo चारबाग/महिला आईoटीoआईo चारबाग के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह चौहान और विभा शर्मा (कार्यदेशक)द्वारा पूजा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद (एडिशनल डायरेक्टर), मनपाल सिंह(ए0डी0) एवं पूनम पाठक (सहायक निदेशक) मौजूद रहे। सभी मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

सभी ने सर्वप्रथम पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर महिला आईoटीoआईo चारबाग के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिसमें अर्चना मिश्रा, प्रियंका, फरहाना परवीन, पवन कुमार यादव, पुनीत पांडे एवं अन्य अनुदेशक मौजूद रहे ।


